शरारती लड़का
राहुल एक शरारती लड़का था और वो अक्सर लोगों को परेशान करता था। वह अपने दोस्तों को और अनजान लोगों को छेड़ा करता था। एक शाम के समय घर के नजदीक पार्क में गया और एक अनजान सी लड़की पर तंज कसने लगा। लड़की रोने लगी क्योंकि उसको वह पसंद नहीं आया।
उसी समय कुछ लड़के उस पार्क में आए और राहुल को बुरा भला कहने लगे और जोर से हंसने लगे। उसके बाद राहुल को काफी बुरा लगा और वह अब अपने दोस्तों के साथ भी खेलने से कतराने लगा। उसको यह समझ में आ गया की दुसरो को छेडने में उनके ऊपर क्या बीतती है
कहानी से सीख : शरारत की एक सिमा होती है