जॉर्ज वाशिंगटन जीवन परिचय | George Washington wiki in hindi )

George Washington Story In Hindi

अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन समय के बहुत पाबन्द थे। एक बार उन्होंने कुछ विशिष्ट अतिथियों को तीन बजे दोपहर के भोजन के लिए आमन्त्रित किया। साढ़े तीन बजे उन्हें सैनिक कमाण्डरों की जरूरी बैठक में भाग लेना था।

ठीक तीन बजे भोजन तैयार था। भोजन टेबल पर लगा दिया गया, लेकिन राष्ट्रपति के अतिथि नहीं आए। प्रतीक्षा करने की बजाय राष्ट्रपति ने ठीक तीन बजे अकेले भोजन करना आरम्भ किया। आधा भोजन समाप्त होने पर मेहमान आ पहुँचे।

उन्हें दुःख भी हुआ एवं अप्रसन्नता भी हुई, लेकिन वे भोजन में शामिल हो गए। राष्ट्रपति महोदय ने समय पर अपना भोजन समाप्त किया एवं उनसे विदा लेकर बैठक में भाग लेने चले गए। यह घटना समय प्रबन्धन के महत्त्व को दर्शाती है।

यह घटना आपको अजीब लग सकती है, लेकिन समय की पाबन्दी, समय के महत्त्व को दिखाने वाली यह घटना, एक व्यक्ति का दृढ़ता को व्यक्त करती है।