Akbar Birbal Quotes in hindi

Akbar Birbal quotes in hindi

अकबर ने बीरबल से एक बार कहा की
” इस दीवार पर कुछ ऐसा लिखो की
में खुशी में पढूं तो दुःख हो
और दुःख में पढूं तो ख़ुशी हो ”

बीरबल ने लिखा
” ये वक़्त भी गुजर जायेगा ”

Akbar Birbal Hindi Quotes

Akbar Birbal Hindi Quotes

एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल को एक नई पहेली सुनाई

ऊपर ढक्कन नीचे ढक्कन, मध्य-मध्य खरबूजा। मौं छुरी से काटे आपहिं, अर्थ तासु नाहिं दूजा।’

बीरबल – यह तो बड़ी ही सरल पहेली है। इसका अर्थ मैं आपको बतलाता हूं- धरती और आकाश दो ढक्कन हैं। उनके अंदर निवास करने वाला मनुष्य खरबूजा है। वह उसी प्रकार मृत्यु आने पर मर जाता है, जैसे गर्मी से मोम पिघल जाती है।’ बीरबल ने कहा।

बीरबल ने सभी के सामने बादशाह की पहेली का अर्थ बताया। बादशाह ने प्रसन्न होकर बीरबल को ढेर सारे इनाम दिए।

Akbar Birbal Paheli in Hindi

एक दिन बादशाह अकबर ने ऐलान किया कि जो भी मेरे सवालों का सही जवाब देगा उसे भारी ईनाम दिया जाएगा। सवाल कुछ इस प्रकार से थे : –

ऐसा क्या है जो आज भी है और कल भी रहेगा?

बीरबल – आप खुद हैं

पिछले जन्म में आपने शुभ कर्म किए थे जो यह जीवन आप शानो-शौकत के साथ बिता रहे हैं, किसी चीज की कोई कमी नहीं।

यदि आपने इसी तरह ईमानदारी और न्यायप्रियता से राज करना जारी रखा तो कोई कारण नहीं कि यह सब कुछ कल भी आपके पास न हो।

लेकिन यह न भूलें कि यदि आप राह भटक गए तो कुछ साथ नहीं रहेगा।’

Akbar Birbal Quotes In Hindi

अकबर बीरबल पहेली

बादशाह अकबर – ऐसा क्या है जो आज भी नहीं है और कल भी नहीं होगा?

जबाब देने के लिए बीरबल बादशाह अकबर को जंगल में ले गए

एक तपस्वी पेड़ के नीचे तपस्या कर रहा है। बीरबल ने पास जाकर उसके सामने कुछ पैसे रखे। तब वह तपस्वी बोला, ‘इसे हटाओ यहां से। मेरे लिए यह बेईमानी से पाया गया पैसा है। ऐसा पैसा मुझे नहीं चाहिए।’


अब बीरबल बोला, ‘हुजूर! इसका मतलब यह हुआ कि अभी तो नहीं है लेकिन बाद में हो सकता है। आज यह तपस्वी सभी सुखों को नकार रहा है। लेकिन कल यही सब सुख इसके पास होंगे।’

बादशाह अकबर बीरबल के समझदारी भरे जबाब से खुश हो गए और उनको हाथ की अंगूठी इनाम में दे दिया

पहेली 3 – Akbar Birbal Hindi Quotes

अकबर – ऐसा क्या है जो आज तो है लेकिन कल नहीं होगा?

बादशाह अकबर को महल से बाहर ले गए . चलते हुए एक भिखारी के पास पहुंचे।
उन्होंने देखा कि एक आदमी उसे कुछ खाने को दे रहा है और वह खाने का सामान उस भिखारी की जरूरत से कहीं ज्यादा है। तब बीरबल उस भिखारी से बोला, ‘हम भूखे हैं, कुछ हमें भी दे दो खाने को।’ यह सुनकर भिखारी बरस पड़ा, ‘भागो यहां से। जाने कहां से आ जाते हैं मांगने।’

तब बीरबल बादशाह से बोला, ‘यह रहा हुजूर आपके सवाल का जवाब। यह भिखारी ईश्वर को खुश करना नहीं जानता। इसका मतलब यह है कि जो कुछ इसके पास आज है, वो कल नहीं होगा।’

Akbar Birbal Jokes in hindi

अकबर ने बीरबल से तीन नये सवाल पूछे
और कहा तीनों का जवाब एक ही होना चाहिये …

“दूध क्यों उबल जाता है ?
पानी क्यों बह जाता है ?
सब्जी क्यों जल जाती है ?

बीरबल ने जवाब दिया …..
“इंस्टा की वजह से”…”

अकबर बीरबल के चरणों में गिर पड़ा
अकबर ने बीरबल से तीन नये सवाल पूछे
और कहा –

तीनों का जबाब एक ही होना चाहिये !!
दूध क्यों उफन जाता है?
पानी क्यों बह जाता है?
सब्जी क्यों जल जाती है?
बीरबल ने जवाब दिया –
इंस्टा चालू होने की वजह से !!!