14 अक्टूबर का इतिहास- 14 October History in hindi

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1933 – जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।
1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 – हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1997 – ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 – राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।


14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति


1979 – रित्विक भट्टाचार्य – भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।
1643 – बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह
1884 – लाला हरदयाल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक।
1931 – निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार
1950 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1930 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
1863 – लालू भाई सामलदास मेहता – प्रसिद्ध उद्योगपति थे। 1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी थी।

14 अक्टूबर को हुए निधन


1240 – रज़िया सुल्तान, भारत की थम महिला शासिका
2004 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक
2013 – मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता
1998 – दसरथ देब – भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1947 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।


14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


विश्व मानक दिवस
विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)